फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Senior clerk of BSA office, Moradabad attached, implicated in corruption

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसा बीएसए कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक मुरादाबाद अटैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Senior clerk of BSA office, Moradabad attached, implicated in corruption
भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश पर उसे कार्यालय से हटाकर मुरादाबाद के लाइनपार स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अटैच किया गया है। बाबू पर सीएए बवाल में नामजद शिक्षक के निलंबन की फाइल को बहाली के लिए मुख्य विकास अधिकारी के पास भेजने का आरोप है। वेतन बहाली के नाम पर शिक्षकों से अवैध वसूली की गई। शिक्षा मंत्री के आदेश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में लंबे समय से एक ही पटल पर डटे चश्मुउद्दीन वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। उन पर आरोप है सीएए बवाल में नामजद शिक्षक इमरान के निलंबन की फाइल की संतुति कराकर बहाली के लिए मुख्य विकास अधिकारी के पास भेजी थी। हसनपुर विकासखंड क्षेत्र के तसिया में तैनात शिक्षक राकेश चाहल से वेतन बहाल के नाम पर पांच हजार रुपये वसूले गए। जबकि सहायक अध्यापक सीमा चौधरी, तनुजा गर्ग, प्रियंका गौतम प्राथमिक विद्यालय ढाको वाली विकासखंड धनौरा की वेतन बहाली के नाम पर दस-दस वसूले गए। जबकि रजबपुर में तैनात सहायक अध्यापक प्रियांशी से वेरिफिकेशन के नाम पर दस हजार रुपये वसूले गए। इजना ही नहीं कंपोजिट विद्यालय मटैना सतैड़ा में तैनात जूही अधाना का दो साल से वेरिफिकेशन नहीं कराया गया।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में प्राथमिक विद्यालय मंगरोला ग्रामीण के शिक्षक करनपाल को सस्पेंड करा कर प्राथमिक विद्यालय श्यामपुरी नगर में 6 फरवरी 2021 को बहाल कराया गया। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय सलामतपुर में तैनात सहायक अध्यापक कविता चौधरी की बाल्य देखभाल अवकाश के लिए पांच हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की शिकायत के आधार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी ने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और जल संसाधन मंत्री व मुरादाबाद मंडल प्रभारी से लिखित में की। जिसे संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वरिष्ठ लिपिक चश्मुउद्दीन को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार मुरादाबाद में संबद्ध कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि चश्मुद्दीन को तीन जून को कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed