फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sellesman loot firing

सेल्समैन को लूट कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
sellesman loot firing
हसनपुर के गांव भीमाठीकरी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। अतरासी रोड पर बाइक सवार शराब सेल्समैन की बाइक को कार सवार लोगों ने टक्कर मारकर हजारों रुपये लूट लिए गए। इसके बाद लुटेरे जंगल की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। जंगल में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस ने एक लुटेरे के पैर में गोली मारी, इसके बाद उसे दबोच लिया गया। वहीं लुटेरों ने पुलिस की तरफ फायरिंग की, जिसमें एक दरोगा के बाजू में छर्रे लगे। हालांकि दो लुटेरे भागने में कामयाब रहे। एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

नगर निवासी संदीप रस्तोगी की देशी शराब की दुकान अमरोहा में लकड़ा चुंगी पर स्थित है। दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन लोकेंद्र कुमार मंगलवार सुबह करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर नकदी लेकर हसनपुर जमा करने जा रहा था। बताते हैं कि अतरासी-हसनपुर रोड पर गांव रजोहा के नजदीक पीछे से आई एक सफेद रंग की कार ने टक्कर मारकर लोकेंद्र को बाइक समेत गिरा दिया। तीन लुटेरे कार से बाहर निकले और हथियारों का भय दिखाते हुए बाइक के बैग में रखी करीब 79 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल सेल्समैन को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने लुटेरों को तलाशने के लिए कांबिंग शुरू कर दी। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली की लुटेरे भीमाठीकरी के जंगल की तरफ देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पीछे से आता देख लुटेरों ने गाड़ी रोककर जंगल में भागने की कोशिश की। इस दौरान एक लुटेरा जैसे ही कार से उतरा पुलिस ने फायर कर दिया। इसके बाद दो लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। एक लुटेरा जंगल की तरफ दौड़ पड़ा। जंगल में भाग रहे लुटेरे ने पुलिस की तरफ फायरिंग की। इसमें दरोगा जितेंद्र की बाजू में छर्रे लगे। हालांकि लुटेरे की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान डॉ. विपिन ताडा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। अन्य लुटेरों को तलाशने के लिए जंगल में कांबिंग भी की गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरे की पहचान अरुण कुमार निवासी गांव तेलीपुरा थाना अमरोहा देहात के रूप में हुई है। घायल को सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया है। उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी लेने के लिए पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लुटेरे का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

48 हजार की नकदी और तमंचा बरामद
हसनपुर। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल होने पर पुलिस गिरफ्त में पूछताछ के दौरान लुटेरे ने सेल्समैन के साथ लूट की घटना स्वीकार की। लुटेरे के पास से लूटी गई रकम में से करीब 48 हजार की रकम और एक तमंचा बरामद कर लिया। बाकी रकम फरार लुटेरों के पास बताई जा रही है। जल्द ही फरार बदमाशों के पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में मुठभेड़ होने से ग्रामीणों में मची खलबली
हसनपुर। गांव भीमा ठीकरी के जंगल में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ होने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण जंगल से गांव की तरफ भाग ने लगे। तड़ातड़ गोलियों की आवाज सुनने के पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद जंगल में काम कर रहे लोग गांव की तरफ दौड़ने लगे। गांव के लोग दहशत में आ गए और मामला जानने की कोशिश करने लगे। बाद में उन्हें लुटेरे के पकड़े जाने की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed