फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seizures four bogus vehicles, challan of 36

चार डग्गामार वाहन सीज, 36 का चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Seizures four bogus vehicles, challan of 36
Seizures four bogus vehicles, challan of 36 - फोटो : HASANPUR
पुलिस ने सीओ के नेतृत्व में डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिससे डग्गामार वाहन चालकों में खलबली मच गई। चार वाहनों को सीज किया गया जबकि 36 वाहनों का चालान काटा गया है। इसके अलावा 44 हजार का शमन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ सतेंद्र सिंह एवं इंस्पेक्टर विनय कुमार ने पुलिस टीम के साथ गजरौला में वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग देखकर डग्गामार वाहन चालकों एवं संचालकों में खलबली मची रही। लोगों ने रास्ता बदलकर चेकिंग से बचने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने ऐसे लोगों को भी नहीं छोड़ा, चेकिंग के बाद सीज किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए लोगों की भीड़ थाने पर जुटी रही। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान चार डग्गामार वाहन सीज किए गए हैं। 36 वाहनों का चालान काटा गया है। जबकि 44 हजार का शमन शुल्क वसूला गया है। वाहनों का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो नियमों की अनदेखी करके वाहनों को सड़क पर दौड़ाने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed