फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sehgal Club Delhi beat Doon Cricket Academy by eight wickets

Amroha News: सहगल क्लब दिल्ली ने दून क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sehgal Club Delhi beat Doon Cricket Academy by eight wickets
सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सातवां लीग मैच सहगल क्लब दिल्ली और दून क्रिकेट अकादमी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। जिसे दिल्ली ने आठ विकेट से जीत लिया। विनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

यूथ क्लब अमरोहा व डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम में चल रहे सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सांतवा लीग मैच सहगल क्लब दिल्ली और दून क्रिकेट अकादमी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सहगल क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दून क्रिकेट अकादमी की टीम 18 ओवर में महज 57 रन पर ऑल आउट हो गई। आरिफ ने सबसे ज्यादा 23 रन का स्कोर किया। जबकि, सहगल क्लब की ओर से विनीत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए छह तथा सुल्तान ने तीन विकेट लेकर दून क्रिकेट क्लब की पूरी पारी को लड़खड़ा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहगल क्लब की टीम ने सारूल कंवर के 33 व अनमोल के 11 रन की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। अंपायरिंग सत्येंद्र सिंह व शमशाद अहमद, स्कोरिंग सैंडी गुप्ता व प्रांशु पाठक, कमेंट्री शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान इमरान पाशा, रोहित चंदेल, नजम अली, तारिक चीना, नासिर फारूक, शेरू परवेज, इमरान पाशा, रिजवान पाशा, रजन असगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed