फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Security of the railway bridge over the Ganges after Operation Sindoor

Amroha News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद गंगा पर बने रेलवे पुल की सुरक्षा

Sat, 10 May 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 10 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Security of the railway bridge over the Ganges after Operation Sindoor
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गंगा पर बने यात्री व रेलवे पुल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। दोनों ओर दो-दो मोर्चा बनाकर पुलिसकर्मी व रेलकर्मी मुस्तैद किए गए है। इसके साथ रेलवे लाइन की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। उधर, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र में मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया।
सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान में चली रही तनातनी के चलते देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। ट्रेनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए आरपीएफ व जीआरपी समेत सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। रेलवे लाइनों की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। गंगा पर बने यात्री व रेलवे पुल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुल पर दोनों ओर दो-दो मोर्चा बनाकर उन पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

ब्रजघाट पुलिस चौकी पर भी मोर्चा बनाया गया है। जिस पर चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस के साथ मौजूद रहेंगे। गंगा पुल पर बनाए मोर्चा के पास ही रेलवे कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर सेक्टर मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने अधीनस्थ अमरजीत सिंह, संजीव कुमार के साथ क्षेत्र में मार्च भी किया। थाने में जाकर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान से भी बात की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed