फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Security imposed on leaders of BKU Asli

Amroha News: दिल्ली कूच के एलान पर भाकियू असली के नेताओं पर लगाया पहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Security imposed on leaders of BKU Asli
अमरोहा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू असली के दिल्ली कूच करने के एलान पर पुलिस ने पदाधिकारियों पर पहरा बैठा दिया। पुलिस ने भाकियू असली के नेताओं को घर में नजरबंद कर लिया। रजबपुर क्षेत्र के गांव चकमजदीपुर में जिलाध्यक्ष तो धनौरा क्षेत्र के कुआखेड़ा और बछरायूं में अन्य पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस ने मंगलवार रात से पहरा लगा दिया। तीन बजे तक पुलिस उन्हें नजर बंद किए रही। जिस पर किसान नेताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन

--------
मंडल अध्यक्ष दिल्ली जाते समय सिकंदराबाद में गिरफ्तार
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली के मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह पुलिस को चकमा देकर रात को ही दिल्ली के लिए निकल गए लेकिन उनको सिकंदराबाद के पास पुलिस ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। भाकियू नेताओं ने इसे सरकार की तानाशाही करार दिया है। भारतीय किसान यूनियन असली के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार सिंह को उनके गांव कुआखेड़ा में मंगलवार की रात में ही घर पर नजरबंद कर दिया गया। इसी गांव में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया। ग्राम चुचैला कलां में रहने वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्बन चौधरी को उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने नजरबंद कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल सिंह गिल को ग्राम मल्हुपुरा में पुलिस ने दिल्ली नहीं जाने दिया। उनके घर के बाहर भी दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह के घर पर पुलिस का पहरा रहा। उनको भी पुलिस ने दिल्ली नहीं जाने दिया। जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने फोन पर बताया कि सरकार उनके लोकतांत्रिक अधिकार समाप्त कर रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल किसानों की मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

-------
चकमजदीपुर में दिन निकलते ही पुलिस ने लगाया पहरा
रजबपुर। दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए भाकियू असली के चौधरी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग कूच करने का एलान किया था। बुधवार सुबह छह बजे ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई। वह निकलने की तैयार कर ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया। दोपहर तीन बजे तक पुलिस उनके आवास पर तैनात रही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह तानाशाही है। सरकार लगातार किसानों की आवाज को दबाने क काम कर रही है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा जबरन उन्हें रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जानकारी मिली थी कि भाकियू असली के पदाधिकारी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए पुलिस उनके घरों पर वार्ता करने पहुंची थी। किसानों को नजरबंद नहीं किया गया है। पुलिस और किसानों के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद किसान मान गए।
-राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed