फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Secretary suspended for Mandi fee theft

मंडी शुल्क चोरी में सचिव निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for Mandi fee theft
मंडी शुल्क चोरी के आरोप में उप मंडी स्थल गजरौला व मंडी समिति हसनपुर के सचिव संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ मंडी परिषद मुरादाबाद के उपनिदेशक ( प्रशासन ) ने कार्रवाई की। मामले की जांच चंदौसी मंडी सचिव मलखान सिंह को सौंपी है। संजीव कुमार को निलंबित कर चंदौसी मंडी समिति से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंडी परिषद मुरादाबाद के उपनिदेशक (प्रशासन) संदीप कुमार ने बताया कि गजरौला उप मंडी स्थल और हसनपुर मंडी सचिव संजीव कुमार के खिलाफ अनियमितता बरतने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतकर्ताओं का आरोप था मंडी सचिव मंडी शुल्क की चोरी करा रहे हैं। गेहूं, चावल, फल, सब्जी आदि लदे वाहनों को पकड़ कर उनकी रसीद काटने की बजाय गेट पास जारी कर खेल करने में लिप्त हैं। साथ ही वाहन चालकों और माल स्वामियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लेकर एक पैनल गठित कर गजरौला इलाके में गेहूं, चावल, फल, सब्जी आदि लदे वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए। पैनल ने रविवार की रात 11 बजे गजरौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गेहूं लदा एक ट्रक पकड़ा। चालक से गेहूं लाने और ले जाने के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। उस पर कोई अभिवहन पास भी नहीं था। पैनल ने ट्रक को पकड़ कर मंडी सचिव संजीव कुमार की मौजूदगी में उप मंडी समिति गजरौला में खड़ा करा दिया। सचिव को गेहूं लदे ट्रक की रसीद काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पर आरोप है कि उन्होंने ट्रक की रसीद नहीं काटी, बल्कि उसका गेट पास बनवा कर दे दिया। जबकि एक रसीद काटी जाने से मंडी समिति को करीब डेढ़ लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। उनके खिलाफ अनियमितता मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच चंदौसी मंडी सचिव मलखान सिंह को सौंपी गई है। उधर, निलंबित किए गए मंडी सचिव संजीव कुमार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की जानकारी से किया है।

उप मंडी स्थल गजरौला एवं हसनपुर मंडी सचिव संजीव कुमार को अनियमितता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच चंदौसी मंडी सचिव को सौंपी गई है साथ ही संजीव को भी चंदौसी मंडी से संबद्ध कर दिया गया है। फिलहाल गजरौला और हसनपुर में किसी की तैनाती नहीं की गई है। शासन को पत्र लिखा गया है- संदीप कुमार उप निदेशक ( प्रशासन ) मंडी परिषद मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed