फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sdm will probe in resturent issue

पुलिस की भूमिका पर संदेह, सील तोड़ने की जांच करेंगे एसडीएम 0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
sdm will probe in resturent issue
अमरोहा। लॉकडाउन के उल्लंघन में सील किए गए रेस्टोरेंट को खोलने के मामले में पुलिस घिरती जा रही है। डीएम ने बगैर उचित आदेश के रेस्टोरेंट खोलने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने रेस्टोरेंट की सील तोड़ने के मामले की जांच के निर्देश दिया है। एसडीएम सदर से रिपोर्ट तलब किया है। मामले की जांच हुई तो कईयों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

शहर के आजाद रोड स्थित महफिल ए शमा रेस्टोरेंट को रविवार की दोपहर में सील कर दिया गया था। यहां पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा एंबुलेंस चालकों के लिए दावत दी गई थी। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम विवेक यादव मौके पर पहुंचे। यहां से रेस्टोरेंट मालिक समेत 11 लोगों को पकड़ा गया। उन्हें जमानत के बाद रिहा कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में रेस्टोरेंट को सील करा दिया था, लेकिन अगले दिन सोमवार को रेस्टोरेंट खोल दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम ने एसडीएम से सवाल जवाब किया। उन्होंने सील किए गए रेस्टोरेंट को खोलने के मामले की जांच के निर्देश दिए। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि सील रेस्टोरेंट के बगैर उचित आदेश के खोलने के मामले में एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed