फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDM arrived on the information of filling of Panbari pond, warned of action

Amroha News: पनबाड़ी तालाब के भराव की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, कार्रवाई को चेताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
SDM arrived on the information of filling of Panbari pond, warned of action
अमरोहा।
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी तालाबों पर अतिक्रमण व कब्जों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर के पनबाड़ी तालाब पर मिट्टी भराव व दीवार करने की सूचना पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से मिट्टी भराव करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण को ध्वस्त भी कराया जाएगा।

डीएम जिले में तालाबों को कब्जा मुक्त कराते हुए उनको पुर्नजीवित करने की कवायद कर रही हैं, लेकिन कुछ लोग तालाबों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के पनबाड़ी तालाब पर भी कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर दीवार करते हुए कब्जा करने का प्रयास किया। मंगलवार को सूचना पर एसडीएम सदर भगत सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि तालाब पर कब्जे का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही दीवार को ध्वस्त कराते हुए मिट्टी को भी हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कब्जाधारकों के इस प्रयास में राजस्व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed