फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   School manager's son committed suicide by hanging himself

Amroha News: स्कूल प्रबंधक के बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
School manager's son committed suicide by hanging himself
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल के परिसर में स्थित आवासीय कमरे में आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, परिजनों ने बिना कार्रवाई की ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव में वित्तविहीन इंटर काॅलेज के प्रबंधक का परिवार विद्यालय के बराबर में स्थित घर में रहता है। उन्होंने विद्यालय परिसर में भी एक आवासीय कमरा भी बना रखा है। प्रबंधक का 17 वर्षीय बेटा भी उसी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे छात्र ने स्कूल के परिसर में स्थित आवासीय कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक भी जब छात्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता शुरू हुई। फंदे पर लटका शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में शव फंदे से नीचे उतारा गया। रविवार को बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक छात्र दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते हैं कि छात्र पढ़ाई में बहुत होशियार था। उसका नाम हाईस्कूल की जिले की टाॅपटेन सूची में भी शामिल था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed