फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   school college diwali

स्कूल और कॉलेज में धूमधाम से मनी दिवाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
school college diwali
अमरोहा प्राथमिक विद्यालय नाजरपुर खुर्द में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान फुलझड़ी जलाती छात्राएं - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले के शैक्षिक संस्थानों में दिवाली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने मन मोह लिया। इसके अलावा दीया, मोमबत्ती और बोर्ड सज्जा में प्रतिभाग किया। छात्राओं का हौसला बढ़ाया गया। उन्हें ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

घनश्याम दास टंडन सरस्वती विद्या मंदिर में रंगोली और कक्ष साज-सज्जा प्रतियोगिता हुई। सीनियर में अभिमन्यु हाउस प्रथम, लवकुश हाउस द्वितीय और ध्रुव हाउस तृतीय स्थान मिला। जूनियर में प्रहलाद हाउस प्रथम, लवकुश हाउस द्वितीय और अभिमन्यु हाउस तृतीय स्थान मिला। संरक्षक अजय टंडन ने हौसला बढ़ाया। प्रबंधक अंजलि टंडन ने आभार जताया। राधा कृष्ण सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। रंगोली और डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना शर्मा, निगहत नसीम, गीता त्यागी, विकास शर्मा, स्वाती त्यागी, शालिनी त्यागी, जोहा नकवी, मोनिका माहेश्वरी, पारूल त्रिवेदी आदि रहीं। हैप्पी हार्ट्स एन इंटरनेशनल प्रीस्कूल में दीपावली मनाई। बच्चों ने मोमबत्ती की विशाल आकृति की रंगोली सजाई। जय गोविंद पब्लिक स्कूल में अरीबा, कशिश, रिया, अंशिका, आशी, सानिया ने प्रतिभाग किया। फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लोहड्डा में छात्राओं ने रंगोली बनाई। इस दौरान प्रधानाचार्य देवव्रत, सुरभि यादव, प्रीति प्रजापति, रुखसार सैफी रहीं। जियॉन इंटरनेशल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। किंडरगार्टन ग्रुप के बच्चों ने शहीदों को मोमबत्ती जला कर नमन किया। प्रबंधक एसएन तिवारी, विशेष चौहान, ललित शर्मा, ऋषिकेश पांडेय आदि रहे। श्री साईं बाबा इंटर कॉलेज में रंगोली सजाई। पटाखे नहीं जलाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य बुशरा सुल्ताना, प्रबंधक करतार सिंह, जिल्ले हुमा, अखिलेश भारती आदि रहे। शैमफोर्ड फ्युचरिस्टिक स्कूल में दीया, मोमबत्ती और बोर्ड साज सज्जा प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने अमरोहा के अलावा हसनपुर में गरीबों के बीच दीये बांटे। रंगोली में भागीरथी और नर्मदा सदन प्रथम, अलकनंदा और कावेरी को दूसरा स्थान मिला। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज गोयल, चौधरी उम्मैद सिंह, विनय सिंह, एकता सिंह, नितिन पोरवाल, पूनम पोरवाल, सुभाष शर्मा आदि रहे। वैष्णो कन्या इंटर कॉलेज मखदूमपुर में विभिन्न प्रतियोगिता हुई। दीप सज्जा में साक्षी प्रथम, कलश द्वितीय और आराध्या तृतीय, पेंसिल स्टैंड में निहारिका प्रथम, मानवी द्वितीय और सानिया तृतीय स्थान पर रहीं। दीपक स्टैंड में भूमिका प्रथम, शिल्पी द्वितीय और प्राची तृतीय, वॉल सैगिंग में पल्लवी प्रथम, नाहिद द्वितीय और आंशी तृृतीय स्थान पर रहीं। प्रबंधक पवन चौहान, प्रधानाचार्य अलका सिंह, महिपाल सिंह रहे। प्राथमिक स्कूल नाजरपुर खुर्द में रंगोली प्रतियोगिता में कशिश, पायल और चाहत को प्रथम, रितिका, पूजा और नंदिनी को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed