फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sanjiv baliyan

महंगाई बढ़ी तो गन्ने का रेट भी बढ़ना चाहिए : बालियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
sanjiv baliyan
अमरोहा के नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को - फोटो : JPNAGAR
रजबपुर (अमरोहा)। केंद्र सरकार में पशु पालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री संजीव बालियान का कहना है कि दो साल में महंगाई बढ़ी है तो गन्ने का रेट भी बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन का होना भी जरूरी है। किसानों की बात सरकारों तक पहुंचाने में यूनियन मददगार होती है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात विधानसभा सीट के उपचुनाव में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन पपसरा में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सर्वाधिक समय किसानों से जुड़े विषयों को दिया। उन्होंने कहा कि दो साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ा इसका दुख है। महंगाई बढ़ी तो गन्ने का रेट भी बढ़ना चाहिए। गन्ना मूल्य वृद्धि किसानों हक है। उन्होंने कहा कि 73 साल हो गए देश को आजाद हुए लेकिन किसान जहां था, उससे पीछे हटता चला गया। कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। बाबा टिकैत कहते थे कि सोने-चांदी, पेट्रोल-गाड़ी और गुड़ चावल-चीनी के दाम कहां थे, उनके मूल्यों में वृद्धि हुई तो किसान के उत्पादों में क्यों न हो।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम सम्मान निधि में पांच सौ रुपये महीने से बहुत कुछ नहीं हो सकता लेकिन प्रधानमंत्री ने इसकी शुरुआत की है तो आगे इसमें बढ़ोत्तरी भी होगी। बहन-बेटी को देने के लिए बुजुर्ग किसान की जेब में कम से कम पांच सौ रुपये तो आए। बिहार के किसानों के लिए सालाना छह हजार रुपये के बहुत मायने हैं। उन्होंने कहा कि किसान को पहले खेत से मिट्टी उठाने पर भारी पेनाल्टी देनी पड़ती थी। योगी सरकार ने यह कर दिखाया कि किसान की मिट्टी है किसान ही उठाएगा। कोरोना काल में किसानों ने पूरे समय खेतों में काम किया। उसी काम की वजह से लॉकडाउन में घरों में बंद रहकर भी लोगों ने अनाज हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसान की तरक्की, गांवों में लघु उद्योगों के बढ़ावे की सोच रखते हैं। देश को आगे बढ़ाने की उनकी सोच का ही नतीजा है कि विदेश से आने वाले मास्क और सैनिटाइजर आठ महीनों में भारत ने विदेशों को सप्लाई करना शुरू कर दिए हैं। वर्ष 2014 के बाद चीनी का एक दाना बाहर से नहीं आया है। इससे पहले विदेशों से चीनी आती थी। आज सौ फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी है। इस साल पचास लाख टन चीनी विदेश भेजी गई है। भारत में इथेनॉल बनना शुरू हो गया है। सरकार ने इथेनॉल का रेट 62 रुपये लीटर रखा है। गन्ने से इथेनॉल बनेगा और सरकार खरीदेगी।
डार्कजोन किसान का विषय नहीं, सरकार सोचे, पानी कैसे बचाया जाएगा
अमरोहा। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि डार्कजोन में बताकर नलकूप के कनेक्शन नहीं दिए जाते हैं। सरकार सोचे कि पानी कैसे बचेगा। यह किसान का विषय नहीं है। बोले, मेरी अपनी सरकार में भी मतभिन्नता हो सकती है। मैं किसान की बात कहता हूं, आगे भी कहता रहूंगा।
इन नेताओं ने किया संबोधन
अमरोहा। भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण, चौधरी कवंर सिंह तवर, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, बृजेश चौधरी, मोहित बेनिवाल, देवेंद्र नागपाल, सतपाल सैनी, जयपाल सिंह व्यस्त, हरि सिंह ढिल्लो आदि ने जनसभा को संबोधित किया।
मुजफ्फरनगर दंगे में निर्दोषों को जेल भेजने
अमरोहा। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आजम खां को मुजफ्फरनगर दंगों में निर्दोषों को जेल भेजने का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वह आज खुद जेल में हैं। उन पर किताब और बकरी चोरी जैसे मुकदमे भी दर्ज हैं।
नौगांवा सादात सीट के उपचुनाव में पपसरा में भाजपा प्रत्याशी संगीत चौहान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि आजम खां छह महीने से जेल में हैं। मुजफ्फरनगर कांड में कई निर्दोषों को उन्होंने जेल भिजवाया था। उनके काल में पश्चिमी यूपी के लोगों के साथ अक्सर बदतमीजी होती थी। अब सबका बदला पूरा हो गया। कांठ प्रकरण में उनकी मनमानी पर पुलिस ने उनका क्या हाल किया था, आप सबको याद होगा।

लोगों को आगाह करने वाली शैली में बालियान ने कहा कि सोचो भविष्य में समाजवादी की सरकार बन गई तो आजम-महबूब और फाजम की चलेगी। फिर भाजपा वालों को कौन पूछेगा। आज कह तो सकते हो, फिर कहने के लिए भी कुछ नहीं बचेगा। हाथरस कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिटिया के साथ गलत हुआ था और आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। सरकार ने सीबीआई की जांच की बात कही। जो दोषी होगा वह फांसी पर चढ़ेगा और जो निर्दोष होगा वह जेल से बाहर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed