{"_id":"61eafd2cd9ff185543681c16","slug":"sanitization-should-be-done-from-time-to-time-in-jail-chaudhary-jpnagar-news-mbd416695153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में समय-समय पर किया जाए सैनिटाइजेशन : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में समय-समय पर किया जाए सैनिटाइजेशन : चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चौधरी अमर प्रताप ने जिला कारागार मुरादाबाद का निरीक्षण करते हुए जेलर को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते जेल में समय-समय पर सैनिटाइजेशन करते हुए साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जाए। बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
इस दौरान जेलर ने बताया कि जिला कारागार में कुल 3459 बंदी निरुद्ध हैं, जिसमें से 769 बंदी जनपद के हैं। जिसमें से 24 महिलाएं एवं 11 किशोर हैं। बताया कि 64 कोरोना पॉजिटिव हैं। जिन्हें अलग बैरक में रखा गया है। 34 बंदी जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती है। समय-समय पर जेल को सैनिटाइज किया जा रहा है। कारागार में साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन समय-समय पर कराया जा रहा है। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव ने जेलर को निर्देशित किया कि बंदियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर यथोचित कार्रवाई की जाए।
लीगल एंड क्लीनिक में एलपी द्वारा संचालित कार्य की छाया प्रति प्रतिमाह के प्रथम सप्ताह में प्राधिकरण को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को लगने वाले पारिवारिक लोक अदालत अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर डॉ रामेश्वर दयाल, डॉ अजय कुमार, मृत्युंजय कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र विक्रम, पुष्पा देवी, अनिता श्रीवास्तव, अनुज कुमार भड़ाना, कमलेश कुमार फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।