फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sanitation worker drowns in Gangan river, search continues

Amroha News: नन्हेड़ा पीएचसी का सफाई कर्मी गांगन नदी में डूबा, तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker drowns in Gangan river, search continues
कैलसा। नन्हेड़ा पीएचसी से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे 50 वर्षीय सफाई कर्मी राधेश्याम गांगन नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश करने में जुटे है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के गांव नजराना में रहने वाले राधेश्याम नन्हेड़ा अल्यारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के बाद पीएचसी से ड्यूटी के बाद घर के लिए निकल गए थे। शाम करीब सात बजे राधेश्याम पैदल गांगन नदी के पुल से गुजर रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़े। राधेश्याम ने नदी में डूबते समय बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। इससे पहले मछुआरे मौके पर पहुंचते राधेश्याम गहराई में चले गए।
विज्ञापन

उधर, रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने राधेश्याम की तलाश शुरू कर दी। हसनपुर कचिया गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से पूछा तो उन्होंने नदी की तरफ जाने की बात बताई। शनिवार की सुबह परिजन एकत्र होकर गांगन नदी के पुल पर पहुंचे। तभी यहां रहने वाले नन्हे ने बताया कि रात करीब सात बजे उसने एक व्यक्ति को नदी में डूबते हुए देखा था। देहात थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजन भी नदी किनारे बैठकर राधेश्याम के सकुशल मिलने की दुआ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाश कर रही हैं। फायर सर्विस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। उन्हें जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed