{"_id":"61e320cd991768602c166ceb","slug":"sangeeta-chauhan-s-ticket-cut-from-naugaowa-sadat-devendra-nagpal-will-be-bjp-s-candidate-jpnagar-news-mbd4161334110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांवा सादात से संगीता चौहान का टिकट कटा, देवेंद्र नागपाल होंगे भाजपा के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांवा सादात से संगीता चौहान का टिकट कटा, देवेंद्र नागपाल होंगे भाजपा के उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें नौगांवा सादात से उपचुनाव में विधायक बनी संगीता चौहान का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को प्रत्याशी बनाया है। जबकि अमरोहा सीट पर वर्ष 2012 में प्रत्याशी रहे राम सिंह सैनी पर फिर भरोसा जताया है। वहीं हसनपुर और धनौरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायकों पर दाव खेला है।
प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल के बीच भाजपा ने शनिवार को भाजपा ने 105 प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें अमरोहा जनपद की चारों सीट शामिल रहीं। भाजपा ने जिले की जनता के बीच लगाए जा रहे कयासों से मिलते जुलते उम्मीदवार घोषित किए हैं। मालूम रहे कि संगीता चौहान पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की पत्नी है। पति की मौत के बाद पार्टी ने उन्हें भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। 2020 के उपचुनाव में संगीता चौहान सपा के उम्मीदवार मौलाना जावेद आब्दी को हराकर विधान सभा पहुंची थीं, लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को प्रत्याशी बनाया है। उनकी पत्नी अंशु नागपाल वर्ष 2012 के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं, जो तीसरे नंबर पर रहकर हार गई थीं। इसके अलावा अमरोहा विधानसभा सीट से 2017 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले डॉ केएस सैनी का टिकट काट दिया है। वह सपा के उम्मीदवार महबूब अली के सामने तीसरे नंबर पर रहकर चुनाव हार गए थे। इस दौरान सपा के महबूब अली और बसपा के उम्मीदवार नौशाद अली के बीच मुकाबला हुुआ था। इससे पहले वर्ष 2012 में चुनाव लड़ने वाले रामसिंह सैनी पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया था। इस दौरान रामसिंह सपा के उम्मीदवार महबूब अली के सामने दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि हसनपुर विधानसभा से मौजूदा विधायक महेंद्र खड़कवंशी और धनौरा (सुरक्षित) सीट से विधायक राजीव तरारा पर दाव लगाया हैं। वर्ष 2017 में महेंद्र खड़कवंशी ने सपा के कमाल अख्तर और राजीव तरारा ने सपा के जगराम सिंह को हराया था।