{"_id":"6ac3fe9d58573502d6026a4b","slug":"samuh-sakhis-demanded-an-increase-in-their-honorarium-to-20000-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174769-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग की
विज्ञापन
अमरोहा। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने में जुटी स्वास्थ्य, आजीविका और बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत सुविधाएं देने की मांग की। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं सखियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की और डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा।
सखियों ने कहा कि उन्हें वर्तमान में 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जबकि जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। वे समूहों को सक्रिय रखने, अभिलेख व रजिस्टरों का रखरखाव, बचत-ऋण और बैंकिंग कार्यों में सहयोग के साथ महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देती हैं।
उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिमाह करने, ड्रेस, मोबाइल, तकनीकी व स्वास्थ्य सुविधाएं देने और मानदेय सीधे बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान अनिता शर्मा, ममता, मिथलेश, शबीना, शहनाज, अंजुल, सुनिता, संगीता, पूजा, बवीता, निशा, चंचल, योगमाला आदि मौजूद रहीं।