फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Samman Nidhi reached the account of all farmers'

सभी किसनों को खाते में पहुंचे सम्मान निधि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
'Samman Nidhi reached the account of all farmers'
रजबपुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू टिकैत गुट का धरना 20वें दिन भी टोल प्लाजा पर जारी रहा। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार को किसान विरोधी बताया। मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। कहा कि जिले के सभी किसानों के खातों में सम्मान निधि धनराशि पहुंचे।
विज्ञापन

भाकियू जोया ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में नेशनल हाईवे स्थित जोया टोल प्लाजा पर 20वें दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि कानूनों के विरोध किसानों की लड़ाई जारी है। कहा कि सरकार तीनों काले कानूनों वापस ले। पिछले छह महीने से किसान दिल्ली के सभी बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। बावजूद इसके सरकार अन्नदाता की मांगों को अनसुना कर रही है। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही जिले में बिजली की समस्याएं बढ़ गई हैं। किसानों ने अवैध वसूली की जा रही है। ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान मुकेश कुमार, मेवा राम, विनोद कुमार, चौधरी फूलसिंह, किरनपाल सिंह, राजेश, महाराज सिंह, सुंदर, महेंद्र और समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed