{"_id":"60eb43528ebc3edf8f04611d","slug":"sambhal-s-canter-operator-died-in-an-accident-on-the-highway-jpnagar-news-mbd39526464","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में संभल के कैंटर परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में संभल के कैंटर परिचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। हाईवे पर खड़े ट्रक से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में संभल के कैंटर परिचालक की मौत हो गई। कैंटर संभल से दिल्ली के लिए आलू लादकर चला था। मौत ही खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला संभल के हयातनगर थानाक्षेत्र के गांव बसला निवासी जुगेश(40) पुत्र राम चरन और विनीत की साझेदारी में कैंटर है। दोनों ही उसे सब्जी आदि में इस्तेमाल करते थे। शनिवार की रात नौ बजे जुगेश और विनीत संभल के गांव सेकैंटर से आलू लादकर दिल्ली के लिए चले थे। गाड़ी को विनीत चला रहा था, जबकि परिचालक सीट पर जुगेश बैठा था। अभी कैंटर हाईवे पर शहवाजपुर डोर के निकट पहुंचा था। हाईवे किनारे एक ट्रक को स्टार्ट छोड़कर चालक टॉयलेट करने चला गया था। विनीत को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लगा और कैंटर खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे जुगेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कैंटर बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि हादसे में कैंटर सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक साझीदार और परिचालक व चालक भी था। इत्तिफाकिया का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।