{"_id":"6a651f29fb5855071109eedb","slug":"samata-sainik-dal-protest-over-the-neet-paper-leak-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-169049-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नीट पेपर लीक मामले पर समता सैनिक दल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नीट पेपर लीक मामले पर समता सैनिक दल का प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए समता सैनिक दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदेश महासचिव दयाराम गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। नीट पेपर लीक मामले में निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को छात्रों के आंदोलन की जीत बताया।
ज्ञापन में नीट समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने तथा लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान आलोक भारती, महावीर सिंह, नरदेव सिंह, शेरसिंह, गंगासरन, रंजीत सिंह और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद