फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   salt problem propeganda

पहले जमा कर लिया नमक अब पीट रहे माथा

Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
salt problem propeganda
salt
शुक्रवार देर रात नमक के दाम बढ़ने की फैली अफवाह से जनपदवासी बेचैन रहे। पूरी रात जहां नमक खरीदने को लेकर उनमें आपाधापी लगी रही। लोग नमक खरीदने को टूट पड़े। कई जगह तो मारपीट और हंगामा तक हो गया। वहीं शनिवार सुबह सबकुछ सामान्य नजर आया। जिन लोगों ने महंगे दाम में ब्लैक में नमक खरीद लिया था वह अपना माथा पीटते रहे। शनिवार को रात के नजारों की चर्चाएं लोगों की जुबां पर रहीं। 
विज्ञापन


पड़ोसी जिलों से धीरे-धीरे अफवाह फैलते हुए रात करीब आठ बजे शहर तक पहुंच गई। यह अफवाह थी कि नमक का संकट देश में खड़ा हो गया है, इसलिए उसके दाम बढ़ा दिए गए हैं। जैसे ही ये बात लोगों के कानों तक पहुंची वैसे ही खलबली मच गई। घरों से निकलकर लोग परचून की दुकानों की ओर दौड़ पड़े। 70 से लेकर 400 रुपए तक में एक किलो नमक लोगों ने खरीददारी की। थोड़ी देर में ही पूरा माहौल बदल गया। अफवाह इस कदर फैली कि आपाधापी मच गई। हर दुकान पर लोग खड़े नजर आए।
विज्ञापन


शोरगुल होते ही अफसरों की नींद भी उड़ गई। डीएम ने रात में ही जिला पूर्ति अधिकारी व पुलिस को दुकानों पर छापामारी के आदेश जारी किए। जब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बाजार में छापामारी को उतरीं तो दुकानदारों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन में दुकानों के शटर गिराए और वहां से भाग निकले। पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया। आधी रात के बाद तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी माहौल पर काबू कर पाए, लेकिन शनिवार की सुबह तक लोगों की जुबां पर नमक की चर्चा रही। हालांकि बाजारों का माहौल एकदम शांत दिखा। मानों पटरी पर जिंदगी लौट आई। लोगों को जब यकीन हुआ कि ये सिर्फ अफवाह ही थी। वह अपना माथा पीट कर बैठ गए जो अधिक दामों में नमक खरीद कर लाए थे।

थैलियों में नमक भरकर ले जाने में फंसे दरोगाजी
अमरोहा। शहर में नमक की किल्लत की अफवाहों को रोकने निकले खुद थैलियों में नमक खरीदते कैमरे में कैद हुए दरोगा से कालाबाजारी को बढ़ावा देने के आरोप में सीओ सिटी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। शुक्रवार की शाम नमक की किल्लत की अफवाह फैल गई थी। नमक को लेकर शहर और ग्रामीण अंचलों में लूट मच गई थी।

लोगों ने महंगे दामों में नमक खरीदी थी। हरकत में आए जिला प्रशासन ने एनाउंसमेंट कर पब्लिक से अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा था कि नमक की किल्लत बिलकुल नहीं है। कई स्थानों पर पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी थीं। वहीं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ निकले शहर कोतवाली के एक दरोगा खुद कालाबाजारी को बढ़ावा देते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

किल्लत की अफवाह के चलते दरोगा जी खुद थैलियों में नमक खरीद रहे थे। काला बाजारी को बढ़ावा देने के आरोप में दारोगा से सीओ सिटी शील कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है। सीओ सिटी ने बताया कि स्पष्टीकरण नहीं देने पर दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखेंगे। 

पछताते रहे 200 रुपया किलो नमक खरीदने वाले
मंडी धनौरा(ब्यूरो) मे नमक की कमी को लेकर शुक्रवार को उड़ी अफवाह का असर शनिवार को नहीं दिखाई दिया। बल्कि लालच में 200 रुपया किलोग्राम की दर से नमक खरीदने वाले पछताते नजर आया। अफवाह उड़ने के बाद शासन के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार रात धार्मिक स्थलों से सार्वजनिक घोषणा करा कर लोगों को आश्वस्त किया कि नमक की कोई कमी नहीं है। पुलिस की जीप ने गांवों मे एलान किया कि नमक को लेकर अफवाह उड़ रही है।

कोई कमी नहीं है। पुलिस की घोषणा का लोगों पर असर भी दिखाई दिया। शनिवार को किसी भी दुकान पर नमक की थैली की कीमत मालूम करने कोई नहीं आया। लोगों में कोई हड़बड़ाहट नहीं दिखाई दी। शुक्रवार को 200 रुपये में नमक की थैली खरीदने वाले लोग शनिवार को पछताते दिखाई दिए।

महंगा नमक खरीदकर गली-गली बेच रहे सस्ता
संभल में नमक बंद होने की अफवाह में शुक्रवार की रात चंद घंटों में जिले भर में कई क्विंटल नमक बिक गया। 20 रुपये किलोग्राम का नमक 400 रुपये किलाग्राम तक खरीदा गया। आलम ये रहा कि दुकान पर मारपीट तक की नौबत आ गई। घबराए दुकानदार बाजार बंद करके भाग गए। सुबह जब पता चला कि ये अफवाह है तो महंगा नमक खरीदने वाले कुछ मुनाफाखोरों ने गली-गली सस्ता नमक बेच दिया।


गुन्नौर (संभल)। शुक्रवार की रात अचानक नमकबंदी की अफवाह चारों तरफ फैल गई। जब यही बात चोरों को पता चली तो वह भी रुके नहीं। गांव बिजुआनगला निवासी महीपाल सिंह की दुकान के बाहर नमक की बोरियां रखी रहती है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को भी नमक की बोरियां बाहर ही छोड़कर आए थे। जाकर देखा तो उनकी नमक की बोरियां चोरी हो गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed