फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salim Royal won by three wickets and SR King won by six wickets

Amroha News: सालिम रॉयल तीन विकेट और एसआर किंग छह विकेट से विजयी

Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Salim Royal won by three wickets and SR King won by six wickets
अमरोहा। एसआर प्रीमियर लीग के तहत बुधवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला सालिम रॉयल और केजीएन चैलेंजर के बीच मैच खेला गया। इसमें सालिम रॉयल ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मुकाबला एसआर किंग और गुरुकुल सनराइज के बीच खेला गया, जिसमें एसआर किंग की टीम छह विकेट से जीती।
विज्ञापन

बुधवार को स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पहले मैच में सालिम रॉयल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। केजीएन चैलेंजर की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज अयान हुसैन ने 54 व अब्दुल अहद ने 44 रन बनाए। सालिम रॉयल के गेंदबाज मोहम्मद अरीब ने दो, अमोग, अफान, जकी और जिलानी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी सालिम रॉयल ने 24.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज की। टीम के मोहम्मद अरहम ने 49, आसिम खान ने 34 रन बनाए। केजीएन चैलेंजर के गेंदबाज में देव आर्य ने तीन, अक्षत यादव, आर्यन सिंह और सजल ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अरीब को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में गुरुकुल सनराइज और एसआर किंग टीम आमने-सामने रही। गुरुकुल सनराइज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 19.2 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अदनान ने 25 व गर्वित चौधरी ने 22 रन बनाएं। एसआर किंग के गेंदबाज कृष्णा यादव ने तीन, आयुष सिंह और आयुष ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एसआर किंग ने 21.3 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल की।

टीम के लिए अथर्व शर्मा ने नाबाद 34, शाद मदनी ने नाबाद 28, कृष्णा यादव ने 25 रन बनाए। गुरुकुल सनराइज के गेंदबाज में अरनब और नितिन सिंह ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कृष्णा यादव को चुना गया। अंपायर मोहम्मद सायम, शमशाद अल्वी रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब, अशरफ रजा रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद उमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed