फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salary of 4 officers absent from village Chaupal withheld

Amroha News: ग्राम चौपाल से अनुपस्थित 4 अफसरों का वेतन रोका

Thu, 27 Nov 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Salary of 4 officers absent from village Chaupal withheld
अमरोहा। गांव कूवी में ग्राम चौपाल में अनुपस्थित रहने पर बीएसए, डीएसओ समेत चार अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश सीडीओ ने दिया है। इससे पहले भी यह सभी अधिकारी ग्राम सलेमपुर गोसाई, कौराल में भी ग्राम चौपाल में अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन

शासन की ओर से ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कुछ अधिकारी ग्राम चौपाल की अनदेखी कर रहे हैं। इसे लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स सख्त हो गई हैं। उन्होंने सीडीओ को इस संबंध में जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। बुधवार को विकास खंड हसनपुर के गांव कूवी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें बीएसए, डीएसओ, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत अनुपस्थित रहे। इससे पहले भी वह 27 अगस्त को ग्राम तेलीपुरा माफी व सात नवंबर को गांव कौराल व 18 नवंबर को गांव सलेमपुर गौसाई में आयोजित ग्राम चौपाल में अनुपस्थित रहे हैं। इस कारण जन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं किया जा सका। डीएम के निर्देश पर बीएसए समेत चारों अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed