फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salary of 10 female teachers and teachers found absent in inspection deducted

निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं दस महिला शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Salary of 10 female teachers and teachers found absent in inspection deducted
अमरोहा। एबीएसए धनौरा के निरीक्षण के दौरान स्कूलों से गैरहाजिर मिलीं दस महिला अध्यापक और शिक्षामित्र स्पष्टीकरण का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लिहाजा बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन काट लिया है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अध्यापकों को स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंद्रह जुलाई को मंडी धनौरा बीएसए ने स्कूलों का निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय धनौरा दो की सहायक अध्यापक वर्षा रानी, शिक्षा मित्र सुमित्रा शर्मा, शिक्षा मित्र पूनम रानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौरा की सहायक अध्यापक उर्मिला देवल, प्राथमिक विद्यालय धनौरा एक की सहायक अध्यापक कृतिका, सहायक अध्यापक नविता कुमारी, शिक्षा मित्र सूरजमुखी, प्राथमिक विद्यालय मिलट मोतीखेड़ा की सहायक अध्यापक स्वाति चौधरी, प्राथमिक विद्यालय पपसरा बंगर की शिक्षा मित्र कविता रानी अनुपस्थित पाई गईं। वहीं सत्रह जुलाई के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय पपसरा बंगर की दूसरी शिक्षा मित्र कोमल रानी गैरहाजिर मिलीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेजी। सभी शिक्षक व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण तलब किया गया लेकिन किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बीएसए ने बताया कि एबीएसए की रिपोर्ट के आधार पर सभी एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed