फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Saksham Yadav selected for Cooch Behar Trophy in Under 19 cricket team Uttarakhand

Amroha News: अंडर 19 क्रिकेट टीम उत्तराखंड में कूच बिहार ट्रॉफी के लिए सक्षम यादव का चयन

Tue, 05 Nov 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Saksham Yadav selected for Cooch Behar Trophy in Under 19 cricket team Uttarakhand
अमरोहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला अध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ रवि यादव के बेटे सक्षम यादव का चयन अंडर 19 क्रिकेट टीम उत्तराखंड में कूच बिहार ट्रॉफी के लिए हुआ है। इससे परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

रवि यादव ने बताया कि उनके बेटा सक्षम यादव विक्रम देशवाल द्वारा देहरादून में संचालित एकेडमी में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं। सक्षम का चयन अंडर 19 क्रिकेट टीम उत्तराखंड में कूच बिहार ट्रॉफी के लिए 31 अक्तूबर को हुआ है। ट्रॉफी का पहला मैच 6 नवंबर को हाई लैडर स्पोर्ट एकेडमी देवस्थली रामनगर रोड काशीपुर में होगा। सक्षम के चयन में कोच विक्रम देशवाल का बहुत योगदान रहा है। पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अशफाक अली खां, सेवानिवृत सैन्य अधिकारी जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कैलाश यादव ने सक्षम को बधाई देने के साथ-साथ हाई लैडर एकेडमी के कोच का आभार जताया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed