{"_id":"5907922e4f1c1bcc34442169","slug":"sajwadi-name-was-removed-in-pention-scheme-by-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन योजना से हटाया गया समाजवादी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन योजना से हटाया गया समाजवादी का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 02 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्डों से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर हटाने के भाजपा सरकार ने आदेश दिए हैं, जिसके बाद 108 व 102 एंबुलेंस से भी समाजवादी नाम हटा दिया गया। अब समाजवादी पेंशन योजना से प्रदेश सरकार ने समाजवादी नाम हटाया है। उसकी जगह राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना लिखवाया है। हालांकि अभी कोई नया नाम नहीं सुझाया गया है।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही समाजवादी पेंशन योजना चालू की थी, जिसके तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को 500 रुपये के हिसाब से प्रति माह खाते में भिजवाए जा रहे थे।
करीब 31 हजार से ज्यादा लोग जनपद में योजना का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से समाजवादी का नाम हर रिकार्ड से हटाया जा रहा है। पूर्व सीएम की तस्वीर भी रिकार्ड से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अब सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना का नाम बदलने का फैसला लिया है। कोई नामकरण तो नहीं किया है, हां पेंशन के आगे से समाजवादी नाम हटा दिया है। उसकी जगह फिलहाल राज्य सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना लिखवा दिया है।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन से जो भी दिशा निर्देश मिल रहे हैं, उसके तहत ही काम किया जा रहा है। पेंशन से केवल समाजवादी नाम हटाया है। नया कोई नाम नहीं रखा गया है।