फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sajwadi name was removed in pention scheme by govt

पेंशन योजना से हटाया गया समाजवादी का नाम

Tue, 02 May 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 02 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
sajwadi name was removed in pention scheme by govt
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
राशन कार्डों से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर हटाने के भाजपा सरकार ने आदेश दिए हैं, जिसके बाद 108 व 102 एंबुलेंस से भी समाजवादी नाम हटा दिया गया। अब समाजवादी पेंशन योजना से प्रदेश सरकार ने समाजवादी नाम हटाया है। उसकी जगह राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना लिखवाया है। हालांकि अभी कोई नया नाम नहीं सुझाया गया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही समाजवादी पेंशन योजना चालू की थी, जिसके तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को 500 रुपये के हिसाब से प्रति माह खाते में भिजवाए जा रहे थे।
विज्ञापन


करीब 31 हजार से ज्यादा लोग जनपद में योजना का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से समाजवादी का नाम हर रिकार्ड से हटाया जा रहा है। पूर्व सीएम की तस्वीर भी रिकार्ड से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना का नाम बदलने का फैसला लिया है। कोई नामकरण तो नहीं किया है, हां पेंशन के आगे से समाजवादी नाम हटा दिया है। उसकी जगह फिलहाल राज्य सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना लिखवा दिया है।


इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन से जो भी दिशा निर्देश मिल रहे हैं, उसके तहत ही काम किया जा रहा है। पेंशन से केवल समाजवादी नाम हटाया है। नया कोई नाम नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed