{"_id":"67fd751797b5efd02e077076","slug":"saidul-amin-who-threw-grenade-at-bjp-leaders-house-had-sent-money-to-his-mother-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138024-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाजपा नेता के घर ग्रेनेड फेंकने वाले सैदुल अमीन ने मां को भेजे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाजपा नेता के घर ग्रेनेड फेंकने वाले सैदुल अमीन ने मां को भेजे थे रुपये
Tue, 15 Apr 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जालंधर में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाले अमरोहा निवासी सैदुल अमीन के दोस्त, रिश्तेदारों और परिचितों पर एनआईए और एटीएस की नजर है। दिल्ली से अमरोहा पहुंची खुफिया एजेंसी की टीम ने मिनी बैंक के संचालक से पूछताछ की। हालांकि, उसे छोड़कर लौट गई।
जालंधर में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला किया गया था। इसमें अमरोहा के मोहल्ला बख्तावर के रहने वाले सैदुल अमीन मुख्यारोपी के रूप में सामने आया है। बीते शनिवार को पंजाब पुलिस के इनपुट पर केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की टीमों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जालंधर पुलिस ने सैदुल के आतंकियों से जुड़े होने का दावा किया है। इसके बाद से केंद्रीय एजेंसियों और यूपी एटीएस की नजर अमरोहा पर है।
रविवार को महिला अधिकारी ने फोन करके सैदुल अमीन की मां को सोमवार को एनआईए दफ्तर बुलाया है। चर्चा है कि रविवार को ही खुफिया एजेंसी की टीम अमरोहा भी पहुंची थी। यहां टीम ने शहर निवासी मिनी बैंक संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। टीम सैदुल के बैंक स्टेटमेंट लेकर अमरोहा पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, सैदुल अमीन ने आठ से दस दिन पहले मिनी बैंक में 17 हजार रुपये भेजे थे। यह रकम उसने मां के लिए भेजी थे। पूछताछ करने के बाद खुफिया एजेंसी की टीम मिनी बैंक संचालक को छोड़कर लौट गई।
विज्ञापन
सैदुल की सात दिन की रिमांड मंजूर
जालंधर की अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमांड मंजूर करते हुए आरोपी सैदुल अमीन को पुलिस की हिरासत में भेजा है। अब आरोपी सैदुल को 20 अप्रैल को रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। सैदुल का नाम आतंकियों से जुड़ने के बाद अमरोहा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सात साल पहले भी 26 दिसंबर 2028 को एनआईए और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमरोहा से कई संदिग्ध आतंकी पकड़े थे। इस दौरान एनआईए ने हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम मॉड्यूल का खुलासा किया था। इसके सरगना मोहल्ला मुल्लाना से गिरफ्तार किया गया मुफ्ती सुहैल बताया गया था।
स्थानीय पुलिस भी सक्रिय
सैदुल अमीन की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने सैदुल अमीन का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है। हालांकि, उसका कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सैदुल अमीन के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं मिला है।
दिल्ली की बजाय जालंधर पहुंची सैदुल की मां, एनआईए ने की पूछताछ
अमरोहा। जालंधर में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाले आरोपी सैदुल अमीन की मां दिल्ली एनआईए दफ्तर पहुंचने की बजाय जालंधर गई है।
पहले उन्हें सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली एनआईए दफ्तर बुलाया गया था, लेकिन रात में उन्हें जालंधर पहुंचने के लिए कहा गया। शाम तक सैदुल की मां का मोबाइल नंबर बंद आता रहा, इससे माना जा रहा है कि उनसे जालंधर पुलिस पूछताछ कर रही होगी।
अमरोहा के कटरा बख्तावर के रहने वाले सैदुल अमीन की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद उन्हें जालंधर ले जाया गया, जहां सैदुल पुलिस रिमांड पर है। सैदुल के परिवार में केवल उसकी मां है। इसलिए, रविवार को महिला अधिकारी ने फोन करके सोमवार की सुबह 11 बजे तक दिल्ली एनआईए दफ्तर पहुंचने के लिए कहा था। लेकिन, देर रात उन्हें दिल्ली की बजाय जालंधर जाने के लिए कहा गया। लिहाजा सोमवार सुबह सैदुल अमीन की मां अपने भाई के साथ जालंधर के लिए रवाना हो गई। इसके बाद देर शाम तक सैदुल की मां से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान जालंधर पुलिस ने उनका मोबाइल बंद कर दिया होगा।