{"_id":"6b0b39e3239fb01f300b35cc","slug":"sadbhavana-cup-opening-match-between-aligarh-and-delhi-to-take-place-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178911-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना कप : आज अलीगढ़ और दिल्ली के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना कप : आज अलीगढ़ और दिल्ली के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में रविवार से नौवें मास्टर भूरे खां और शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। उद्घाटन मुकाबले में ट्रांसफार्मर अलीगढ़ और रवि ब्रदर्स दिल्ली की टीमें भिड़ेंगी। 15 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी की 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन अमरोहा के बैनर तले होने वाले टूर्नामेंट में अलीगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़ और अमरोहा की टीमें खेलेंगी। अमरोहा की दो टीमें भी हिस्सा लेंगी। आयोजकों के मुताबिक आईपीएल खेल चुके खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे।
शनिवार को आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। कमेटी अध्यक्ष रिजवान पाशा, उपाध्यक्ष रोहित चंदेल और सचिव परवेज पाशा ने बताया कि प्रतियोगिता बीसीसीआई के नियमों के तहत होगी। इसका उद्देश्य युवाओं में क्रिकेट का उत्साह बढ़ाना और स्थानीय खिलाड़ियों को मजबूत टीमों के साथ खेलने का अवसर देना है।
विज्ञापन
विजेता टीम को 1.21 लाख और उपविजेता को 71 हजार रुपये मिलेंगे। मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। रविवार को उद्घाटन मुकाबले के बाद 30 नवंबर को यूडीआरसी गाजियाबाद और बाबा क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद, जबकि एक दिसंबर को एके इलेवन अमरोहा और जामिया टाइगर्स दिल्ली के बीच मैच होगा।