फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   run away to suporter

चुनाव कार्यालयों पर भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 14 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 14 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
run away to suporter
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
 देर शाम कोतवाली पुलिस आचार संहिता का पालन कराने के लिए विधान सभा चुनाव के प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों पर पहुंची। प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों पर मिली भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मंगलवार की देर शाम सदर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया शहर में भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन


वह भ्रमण करते हुए बिजनौर रोड पर पहुंचे। यहां एक प्रत्याशी के कार्यालय पर भीड़ थी, जबकि आचार संहिता लगी होने और चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद चुनावी कार्यालय पर लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का हवाला देते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। प्रत्याशी का कहना है कि सत्ता के दबाव में पुलिस ने कार्यालय में बैठे लोगों पर लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कोई नियम नहीं है। यहां के बाद पुलिस दूसरे प्रत्याशियों के कार्यालय पर भी पहुंची। यहां मिली भीड़ को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। कोतवाल के मुताबिक लाठी फटकार भीड़ को खदेड़ने का आरोप गलत है। केवल आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए लोगों से घर जाने को कहा था। 



प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में कल्याणपुरा गांव में देर रात वोट मांगने को प्रत्याशी समर्थकों और ग्रामीणो में मारपीट हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये देख हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। बताया जाता है कि समर्थक नशे में थे, जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई। पुलिस मामले की जानकारी कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed