फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rumer in amroha about everyone will get 2 lac in beti bachao beti padhao scheme

प्रशासन की चुप्पी से नहीं थमा अफवाह का दौर, डाकघर पर भीड़-धक्कामुक्की

Mon, 13 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 13 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
rumer in amroha about everyone will get 2 lac in beti bachao beti padhao scheme
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल
 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दो लाख रुपये मिलने की अफवाह का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन भी अफवाह रोकने पर प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है। नतीजतन सोमवार को फिर लोगों की भीड़ फार्म जमा करने के लिए डाकघर पहुंच गई।
विज्ञापन


जैसे ही काउंटर खोला गया वैसे ही लोगों में आपाधापी मच गई, धक्कामुक्की होनेे लगी। मामले की नजाकत को भांपते हुए कर्मियों ने चैनल बंद कर लोगों को टरकाने का कार्य शुरू कर दिया, मगर शाम तक पब्लिक डाकघर परिसर में मौजूद रहकर चैनल खुलने का इंतजार करती रही।
विज्ञापन


गत शनिवार को डाकघर में आवेदन जमा करने के दौरान युवती बेहोश हो गई थी। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों को डंडा फटकारते हुए डाकघर से बाहर खदेड़ा था। इसके बाद कर्मचारियों ने भी काउंटर बंद कर दिया था। एक दिन अवकाश के बाद आज सुबह दस बजे स्टाफ डाकघर पहुंचा। काउंटरों पर बैठकर कर्मचारियों ने कार्य करना चालू कर दिया। देखते ही भीड़ फार्म जमा करने के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों में धक्का मुक्की होने लगी। अत्यधिक भीड़ आने पर कर्मचारी हरकत में आए। आनन फानन में उन्होंने चैनल बंद कर दिया। लाइन में लगे लोगों के फार्म जमा कर एक-एक कर बाहर निकाल दिया। बाहर खड़े लोगों को टरकाने का काम शुरू कर दिया, मगर कर्मियों की बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया।


वहीं लोग बैठकर चैनल खुलने की बाट जोहते रहे। इस संबंध में पोस्टमास्टर पीआर वर्मा ने बताया कि दो लाख रुपये मिलने की अफवाह है। सब जगह पता कर लिया है। बाकायदा नोटिस भी डाकघर में चस्पा किए हैं, किन्तु भीड़ मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed