फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rumer,election,amroha

अफवाहें भी नहीं बिगाड़ सकीं चुनावी फिजा

Thu, 16 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 16 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
rumer,election,amroha
अमरोहा के जोया के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लाइन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। छिटपुट घटनाओं और हंगामे के बीच 69 फीसदी मतदान हुआ। पूरे दिन अफवाहों का बाजार गरम रहा और सूचनाओं पर पुलिस दौड़ लगा रही।  कुछ स्थानों पर मांगों को लेकर ग्रामीणों ने बाधित रखा मतदान, बाद में समझाने पर मान गए।
विज्ञापन


कई स्थानों पर समर्थकों के बीच भिड़ंत भी हुई, पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया और कुछ को हिरासत में लिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो सिपाहियों और एक बीएलओ को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन


जिले में सुबह सात बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हुआ। इससे पहले मॉक पोल भी किया गया। जीआईसी अमरोहा के बूथों पर वोट कटने और बीएलओ के न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर डिप्टी कलेक्टर गंभीर सिंह पहुंचे और 10 बजे तक बीएलओ के न पहुंचे पर इसकी सूचना डीएम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पहुंची डीएम बीएलओ को अपने साथ ले गईं और जमकर फटकार लगाई उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। गन्ना समिति में बनाए गए बूथ से गायब होने पर पर डीएम ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। कुंदन माडल इंटर कालेज में बने बूथ मोबाइल के साथ जाने पर एक युवक हिरासत में लिया गया। 

नौगावां सादात विस क्षेत्र के शकरपुर और नन्हेड़ा अल्यारपुर में भी वोट कटने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। जलालपुर नरायन में हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक मतदान का बहिष्कार किया। फात्मा इंटर कालेज पर बने बूथ पर फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने भीड़ को जनकर हड़काया। पुलिस ने लाठी भांजकर फर्जी वोटरों को खदेड़ दिया।

हसनपुर विधानसभा के जीजीआईसी में शाम चार बजे फर्जी वोटिंग को लेकर हुए हंगामे पर ऑब्जर्वर, सीओ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों शांत कराया। दोनों को हिरासत में लिया गया। मनौटा में 12 बजे रालोद और भाजपा समर्थक आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों जमकर मारपीट हुई। चार लोगों को हिरासत में लिया गया। सिहाली जागीर में वोटर लिस्ट में नाम न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

हैबतपुर बंजारा में बूथ पर एक ही पार्टी का एजेंट होने के कारण दूसरे पक्ष ने बूथ कैप्चरिंग कर शिकायत कर दी। प्रशासनिक अमला मौके की ओर दौड़ पड़ा। दोपहर 12 पहुंचे एसडीएम ने वहां भाजपा का एजेंट बनवाया।

गजरौला में बस्ते पर भाजपा का झंडा लगाकर पर्चियां बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभासद सुरेंद्र आलख को पत्नी समेत हिरासत में ले लिया। फौंदापुर में भाजपा और बसपा के एजेंटों के भिड़ने की सूचना पर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। चंदननगर में भी विकास न होने पर नाराज लोगों ने कुछ देर तक मतदान का बहिष्कार किया।

इन छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। छिटपुट घटनाओं और हंगामे के बीच 69 फीसदी मतदान हुआ। अमरोहा विधानसभा सीट पर 68, नौगावां सादात में 72, धनौरा में 67 और हसनपुर विस क्षेत्र में 69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कुछ बूथों की अपडेट अभी बांकी था। इससे मतदान प्रतिशत में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी।


जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहां जनपद भर के बूथों पर मतदान का जायजा लिया। वहीं, एसपी डा. एसएस चिन्नप्पा ने भारी पुलिस बल के साथ मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed