फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Cricket Academy won the match by 32 runs

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 32 रन से जीता मैच

Sat, 13 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 13 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Cricket Academy won the match by 32 runs
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत कोच
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम उत्कर्ष मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउड पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी 32 रन से जीत दर्ज की। वहीं, बारिश होने से दूसरा मैच रद्द हो गया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर के बीच खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 111 रन बनाए। मोहम्मद अरीब ने 48, हर्ष सिंह ने 13 व मोहम्मद आजम ने 12 रन बनाए। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में भावित अग्रवाल ने चार व कार्तिक गहलोत और लक्ष्य चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम मात्र 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शिवांश शर्मा ने 22 व अर्नव नागर ने 11 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में अम्मार अहमद ने तीन व आयुष सिंह और अंशिका ने दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 32 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अरीब व गेम चेंजर अम्मार अहमद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा क्रिकेट एकेडमी ने बनाए 258 रन
दूसरे मैच में दुर्गा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में सात विकेट खोकर 258 रन बनाए। टीम के लिए नितिन सिंह ने 96 गेंद पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 132 रन की बेहतरीन पारी खेली। आरिज आलम ने 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरके क्रिकेट एकेडमी की पारी बारिश के कारण पूरी नहीं हुई और मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अंपायर मोहम्मद सायम और शहजाद अहमद रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, अमित कुमार त्यागी, महताब आलम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed