फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RTPCR lab started in the district, report of corona will be available in a day

जिले में आरटीपीसीआर लैब शुरू, एक दिन में मिलेगी कोरोना की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
RTPCR lab started in the district, report of corona will be available in a day
अमरोहा में आरटीपीसीआर लैब के उद्धाटन के दौरान स्टाफ के साथ सीएमओ व अन्य चिकित्सक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कोरोना के संभावित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट के लिए अब पहले की तरह अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिले में कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब शुरू हो गई है। अब एक दिन में कोरोना जांच की रिपोर्ट मिल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की दोपहर लैब का ऑनलाइन उद्घाटन किया। पहले एक हफ्ते तक 50 सैंपल की जांच होगी, साथ ही जांच रिपोर्ट सही है या नहीं, यह जांचने के लिए उन्हीं सैंपल की जांच मेडिकल कॉलेज में भी कराई जाएगी। फिलहाल लैब में प्रतिदिन 200 सैंपल की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पहले कोरोना के संभावित रोगियों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल मेरठ मेडिकल कॉलेज, लखनऊ, नोएडा भेजा जाता था। जिसकी रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग जाते थे। कुछ माह पहले तो रिपोर्ट आने में कई दिन लग जाते थे, जिसकी वजह से मरीज का समुचित इलाज नहीं हो पाता था। ऐसा कई बार हुआ है संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद जांच रिपोर्ट सामने आई थी। कोविड के संभावित मरीजों की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने पहल करते कुए तमाम जिलों में आरटीपीसीआर लैब स्थापित कराई हैं।
विज्ञापन

अमरोहा में यह लैब 30 शैय्या मैटरनिटी विंग सीएचसी मोहल्ला कोट की बिल्डिंग में स्थापित है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएमओ सहित अन्य डॉक्टर व स्टाफ ने ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम अपने मोबाइल पर देखा। लैब में एक एनएमएस, दो एलटी और दो एलए की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब में कोविड की जांच शुरू कर दी गई है। औसतन हर दिन 50 सैंपलों की जांच की जाएगी। फिलहाल यहां होने वाले सैंपल की जांच मेडिकल कालेज से भी कराई जाएगी। इसका विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाता रहेगा। मरीज को एक ही दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी।

अमरोहा आरटीपीसीआर लैब में मौजूद उपकरण।

अमरोहा आरटीपीसीआर लैब में मौजूद उपकरण।- फोटो : JPNAGAR

अमरोहा आरटीपीसीआर लैब में मौजूद उपकरण।

अमरोहा आरटीपीसीआर लैब में मौजूद उपकरण।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed