फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 5.30 lakh withdrawn from farmer's account

Amroha News: किसान के खाते से निकाली 5.30 लाख की रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.30 lakh withdrawn from farmer's account
हसनपुर (अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान के खाते से तीन बार में पांच लाख तीस हजार की रकम साफ कर दी गई। यह रकम आईएमपीएस के माध्यम से दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित किसान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी शहादत किसान हैं। शहादत का कहना है कि उनका बैंक खाता दौरारा की केनरा बैंक की शाखा में है। खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर काफी दिन से बंद चल रहा था। बुधवार को बैंक में खाते से दूसरा नंबर लिंक करवाने गए तब पता चला कि 24 अप्रैल को खाते से पांच लाख तीस हजार की रकम आईएमपीएस के माध्यम से दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है। रकम विजय और राजेश नाम के अज्ञात व्यक्ति के खाते में चार बार में ट्रांसफर की गई है। मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक से की तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए वापस लौटा दिया। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed