फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rriminals took away jwellary from jwellary

बदमाशों ने सर्राफ से दो लाख के जेवर लूटे

Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
rriminals took away jwellary from jwellary
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
शास्त्री नगर में बखौफ बदमाशों ने एक सर्राफ की दुकान को निशाना बना डाला। शनिवार को गहने खरीदने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने तमंचे के बल पर 55 ग्राम आभूषण लूट लिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाश तकरीबन पौने दो लाख का आभूषण लूट लिया। थाना और कस्बा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली है। सीओ इंस्पेक्टर सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


शास्त्री नगर निवासी सचिन कुमार वर्मा पुत्र रमेश चंद्र वर्मा की घर के पास (रेलवे स्टेशन के पास) ही सचिन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सचिन अपनी दुकान पर अकेला बैठा था। उसी समय लाल रंग की बाइक से दो युवक दुकान पर आये।
विज्ञापन


सचिन से सोने की चेन और ओम खरीदने की बात कही। इस पर सचिन ने युवकों को सोने की चेन और ओम दिखाया। सचिन ने बताया कि चेन और ओम की कीमत करीब 32 हजार रुपये थे, तब युवकों ने खुद पर 20 हजार रुपये होने की बात कहते हुए बाकी रकम एटीएम से निकाल कर थोड़ी देर बाद आने की बात कही और स्टेशन की ओर चले गए। करीब पंद्रह मिनट बाद पौने चार बजे दो युवक अतरपुरा की ओर से दुकान पर आये। चेन और ओम खरीदने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि उसने युवकों को चेन और ओम दे दिया। इसके बाद युवकों ने दूसरी चेन भी खरीदने को कहा। दूसरी चेन काउंटर में रखी थी। जिससे वह काउंटर से चेन निकालने के लिए झुका तो एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। वहीं दूसरे बदमाश ने उसी के सामने दूसरा तमंचा लोड कर पेट पर सटा दिया।


बदमाशों ने काउंटर में रखे 55 ग्राम के सोने के जेवर समेट लिये और धमकाते हुए स्टेशन रोड की ओर भाग निकले। सचिन ने बताया कि 55 ग्राम सोने के जेवर की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed