फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Route of 28 trains changed, six canceled

Amroha News: 28 ट्रेनों का रूट बदला, छह रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Route of 28 trains changed, six canceled
मुरादाबाद। अमरोहा स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण 24 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें से 18 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया, जबकि चार ट्रेनें बीच रास्ते रद करनी पड़ीं। दो ट्रेनों को शुरुआती स्टेशन से ही निरस्त कर दिया गया। इसके कारण मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, रामपुर की यात्रा करने वाले पांच हजार से अधिक यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन


मुरादाबाद-दिल्ली के बीच सात घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। शाम सात बजे दुर्घटना हुई तो मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर तेज हूटर बजा। फौरन दुर्घटना राहत ट्रेन अमरोहा के लिए रवाना हो गई। पीछे-पीछे जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी भी रवाना हो गए। (04349) मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर को हकीमपुर स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

(14014) आनंदविहार-सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस अमरोहा में, (15274) सत्याग्रह एक्सप्रेस काकांठेर में, (14316) बरेली-दिल्ली इंटरसिटी हापुड़ में, (04336) गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू हापुड़ में, (14242) नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ में, (14208) पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली में, (04303) बरेली-दिल्ली पैसेंजर चंदौसी में रोकनी पड़ी। बाद में पैसेंजर ट्रेनों की यात्रा वहीं खत्म कर दी गई, जहां उन्हें रोका था। एक्सप्रेस ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला गया रूट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम बदला रूट
22453 राज्यरानी एक्सप्रेस मुरादाबाद-लक्सर-टपरी
15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस गजरौला-बिजनौर-मुअज्जमपुर-नजीबाबाद-मुरादाबाद
19601 उदयपु-न्यूजलपाइगुड़ी एक्सप्रेस गजरौला-मुअज्जमपुर-नजीबाबाद-मुरादाबाद
13430 आनंदविहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस गजरौला-मुअज्जमपुर-नजीबाबाद-मुरादाबाद
14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस हापुड़-खुर्जा-अलीगढ़-टुंडला-कानपुर-लखनऊ
14242 नौचंदी एक्सप्रेस हापुड़-खुर्जा-अलीगढ़-टुंडला-कानपुर-लखनऊ
22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर-लखनऊ
15014 रानीखेत एक्सप्रेस मुरादाबाद-सक्सर-रुड़की-टपरी-मेरठ-गाजियाबाद
14007 सद्भावना एक्सप्रेस मुरादाबाद-सक्सर-रुड़की-टपरी-मेरठ-गाजियाबाद
12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस मुरादाबाद-सक्सर-रुड़की-टपरी-मेरठ-गाजियाबाद
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस मुअज्जमपुर-नजीबाबाद-धामपुर-मुरादाबाद
14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस गजरौला-मुअज्जमपुर-नजीबाबाद-धामपुर-मुरादाबाद
14208 सद्भावना एक्सप्रेस टपरी-नजीबाबाद-मुरादाबाद
15013 रानीखेत एक्सप्रेस टपरी-नजीबाबाद-मुरादाबाद
12230 लखनऊ मेल एक्सप्रेस गाजियाबाद-टुंडला-कानपुर-लखनऊ
12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट गाजियाबाद-टुंडला-कानपुर-लखनऊ
14010 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस गाजियाबाद-टपरी-नजीबाबाद-मुरादाबाद

नोट : (04304) दिल्ली-मुरादाबाद व (04350) दिल्ली-बरेली पैसेंजर को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed