फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   robbery from farmer

हथियारों के बल पर किसान से पचास हजार लूटे

Sat, 20 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 20 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
robbery from farmer
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
कोतवाली क्षेत्र में सरेराह अतरासी रोड पर शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने किसान की कनपटी पर तमंचा रख पचास हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर किसान के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और अतरासी की तरफ फरार हो गए। पीड़ित किसान ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी रोहताश पुत्र बलवीर सिंह के छोटे भाई की ससुराल गांव भूतखदेड़ी की है। छोटे भाई के ससुर को पचास हजार की जरूरत थी। शुक्रवार की दोपहर को रोहताश पचास हजार रुपये लेकर साइकिल पर सवार होकर भूतखेड़ी जा रहा था।
विज्ञापन


हसनपुर-अतरासी रोड पर भूतखदेड़ी और बावनखेड़ी के बीच तालाब के पास हसनपुर की दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर साइकिल को गिरा दिया। बदमाशों ने रोहताश की कनपटी पर तमंचा रख जेब में रखी पचास हजार की नगदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर रोहताश के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और अतरासी की दिशा में फरार हो गए। पीड़ित ने किसी राहगीर के फोन से घर वालों को मामले की जानकारी दी और सीधा हसनपुर कोतवाली पहुंच गया। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की बात को लूट का नाम दिया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed