{"_id":"57cc78a34f1c1bbe3031784c","slug":"robber-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम लूटकांड का पर्दाफाश एक बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम लूटकांड का पर्दाफाश एक बदमाश पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर छह दिन पूर्व हसनपुर व्यापारी के मुनीम से हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया है। जबकि इसके चार साथी भाग निकले।
एएसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि पकड़े गए बदमाश ने कबूल किया है कि साथी के संग जनवरी माह में शाहजहांपुर से दो लड़कियों का अपहरण कर इनोवा में डालकर लाए थे। एक लड़की की शेरपुर के जंगल में दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पकड़े गए बदमाश ने लूट की कई घटनाओं को भी अंजाम देना कबूल किया है। इससे पुलिस ने 58 हजार रुपये बरामद किए हैं।
रविवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह व सीओ हसनपुर ओमपाल सिंह ने सैदनगली थाना क्षेत्र में 29 अगस्त की शाम मुनीम के साथ हुई लूट का खुलासा किया। एएसपी ने कहा कि एक सूचना पर शनिवार की शाम सैदनगली थानाध्यक्ष मुश्तकीम अली अपने साथ दरोगा राम सिंह, सिपाही दलबीर सिंह, दीपक व अश्वत्थामा को लेकर कुुआडाली प्याऊ के पास पहुंचे तो यहां पर मिले बदमाशों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने घेरकर संभल के नखासा थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी कमर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इसके चार साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
पुलिस पूछताछ में उसने हसनपुर के व्यापारी के मुनीम चिराग उर्फ मोनू से 29 अगस्त की शाम पुटसल गांव के पास लूट को अंजाम देना कबूल किया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के पचास हजार रुपये बरामद किए। तमंचा, पांच कारतूस, मोबाइल और बाइक भी बरामद की है। फरार होने वाले चारों साथियों के नाम बताए। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।