फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Robber accused arrested, mobile recovered

लूट का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Robber accused arrested, mobile recovered
सैदनगली पुलिस गिरफ्त में लूट का आरोपी। - फोटो : HASANPUR
सैदनगली(अमरोहा)। इकौंदा रोड पर हुई तीन लोगों के साथ लूट की वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लूटा हुआ मोबाइल, सिम के साथ तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सैदनगली सतेंद्र कुमार सिंह ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 21 सितंबर को उझारी इकौंदा रोड पर तीन लोगों के साथ बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस बदमाशों के खोज में लगी हुई थी। थाना पुलिस के अलावा एसओजी एवं सर्विलांस टीम भी इसमें लगी हुई थी। सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान हो सकी। शनिवार की रात क्षेत्र में केसर हुसैन के बाग में ट्यूबवेल के पास से जनपद संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव मांडली समस्तपुर निवासी सलीम उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल एवं सिम बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है। इसके खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध शस्त्र रखने एवं गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मामले पंजीकृत है। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा हुआ मोबाइल एवं सिम के अलावा तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed