फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   roas safety week

जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में निभाएं भागीदारी: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
roas safety week
अमरोहा। शासन के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का शुभारंभ डीएम और एसपी ने किया। अफसरों ने ट्रैफिक नियमों का पालने करने और कराने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि जनपद को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने के अपनी भागीदारी निभाएं। सड़क हादसों को रोकना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। यह तभी संभव है, जब सभी यातायात नियमों पालन करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को वर्ष 2021 के प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कालेज सभागार में हुआ। इस दौरान डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का जो लक्ष्य रखा हैं, उसमें अमरोहा अन्य जनपदों के सापेक्ष शीर्ष पर स्थापित हैं। जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता की भागीदारी जरूरी हैं।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने कहा कि जब कोई सड़क हादसा होता है तो लोग वीडियो बनाते हैं, कोई घायल की मदद नहीं करता। अच्छा होगा कि वीडियो बनाने बजाय घायल की मदद कर उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं। एआरटीओ प्रवर्तन एके सिंह राजपूत ने कहा कि क्षमता से अधिक ड्राइविंग करना और लगातार कई-कई घंटे तक वाहन चलाना एक खतरनाक प्रवृति हैं। वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ जाना दुर्घटना का एक सबसे बड़ा कारण है। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने अधिकारी-कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा अनुपालन की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान आरके जौहरी, एसके जैन, डॉ सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह चिकारा, टीएसआई आरपी शर्मा, एसआई राजेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed