फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways operations affected by route diversions; passenger inconvenience increases.

Amroha News: रूट डायवर्जन से रोडवेज संचालन प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways operations affected by route diversions; passenger inconvenience increases.
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू रूट डायवर्जन का असर अब रोडवेज बस संचालन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अमरोहा-नूरपुर मार्ग पर यातायात प्रतिबंध के कारण हरिद्वार की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को नौगावां, फीना और चांदपुर होकर बिजनौर भेजा जा रहा है। नूरपुर तक भी बसों का सीधा संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। हालांकि परिवहन निगम बदले मार्ग से बसें चलाने के बावजूद यात्रियों से पुराना किराया ही वसूल रहा है। दिल्ली का सफर भी तीन घंटे की जगह छह घंटे में हो रहा है।
विज्ञापन


30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इसके लिए पुलिस ने हाईवे और अमरोहा नूरपुर मार्ग पर रूट डायवर्जन किया है। इस मार्ग पर भारी वाहन नहीं चल पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो दिल्ली के लिए भी यात्री कम निकल रहे हैं और एक दो ही बस जा रही हैं। अमरोहा से सीधे दिल्ली पहुंचने में तीन घंटे लगते हैं लेकिन अब रूट बदलने की वजह से करीब छह घंटे का समय लग रहा है। नूरपुर के लिए बस नहीं जा पा रही हैं। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरिद्वार के लिए भी सीमित संख्या में केवल दो से तीन बसों का संचालन किया जा रहा है। इस समय डिपो से बसों का संचालन कम ही हो रहा है।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रूट डायवर्जन की वजह से कुछ परेशानी आ रही है। हालांकि हरिद्वार के लिए दो तीन बस निकल रही हैं। इन बसों को चांदपुर होकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed