फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways mini buses will run on six local routes

Amroha News: छह लोकल रूटों पर चलेंगी रोडवेज की मिनी बसें

Sat, 31 May 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 31 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Roadways mini buses will run on six local routes
अमरोहा। परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन जिले की लोकल रूटों पर भी होगा। चारों तहसीलों से सीधे जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में बस सेवा शुरू होने से लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अफसरों ने रूट निर्धारित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मिनी बस मिलने के बाद इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जून माह के आखिर में ग्रामीण बस सेवा संचालित कराई जा सकती है। अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। जल्द ही 20 नई बसें मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली व संभल के लिए बसों का संचालन होता है। जबकि, बीते दो साल में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में ही बसों के आवंटन की उम्मीद
पिछले दिनों निगम ने आगरा के लिए एक और बस का संचालन शुरू किया है। ग्रेटर नोएडा के दादरी के लिए बस चलाने की तैयारी है। परिवहन निगम अब लोकल रूट पर मिनी बसों का संचालन करेगा। जिले के लोकल रूटों पर संचालन के लिए दस मिनी बसों का आवंटन किया जा रहा है। शासन स्तर से जून में बसों के आवंटन होने की उम्मीद है।

- मिनी बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों का सफर आसान हो सकेगा। जिले के चारों तहसील मुख्यालयों से जिला मुख्यालय के लिए मिनी रोडवेज बस सेवा संचालित की जाएगी। नए रूट निर्धारित कर लिए गए हैं। किलोमीटर के हिसाब से किराया तय किया जाएगा। - अनिल कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article