फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus service to Noida to resume before Diwali, fares fixed

Amroha News: दीपावली से पहले नोएडा के लिए शुरू होगी रोडवेज बस, किराया तय

Mon, 13 Oct 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 13 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service to Noida to resume before Diwali, fares fixed
अमरोहा। तीन दिन पहले बुलंदशहर के लिए बस शुरू करने के बाद अब परिवहन निगम ने नोएडा के लिए बस चलाने की तैयारी तेज कर दी है। दीपावली से पहले बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए अफसरों ने किराया भी निर्धारित कर दिया है। अमरोहा से नोएडा बस अड्डा 140 किलोमीटर है इसलिए विभाग ने 219 रुपये का किराया निर्धारित किया है।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ के मुताबिक अमरोहा से नोएडा बस अड्डे के बीच की दूरी 140 किलोमीटर है जबकि नोएडा सेक्टर-62 करीब 130 किलोमीटर है। अमरोहा से नोएडा स्टेशन के लिए चलने वाली बस धनौरा रोड स्थित हादीपुर अड्डे पर रुकेगी। इसके बाद मूंढ़ाखेड़ा, गंदूपाल, अफजलपुर लूट, ब्रह्मपुर, खादगुर्जर, गजरौला से ब्रजघाट, गढ़ चौपला, बक्सर, सिंभावली, कुचेसर, बाबूगढ़, हापुड़, पिलखुआ, डासना, विजयनगर, नोएडा सेक्टर 62 और नोएडा बस स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा। मालूम रहे कि अमरोहा डिपो में 79 बसें निगम की हैं। इनमें 21 अनुबंधित हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई थी। एआरएम ने बताया कि दीपावली से पहले नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed