फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus service from Hasanpur to Bulandshahr and Syana may start from today.

Amroha News: हसनपुर से बुलंदशहर और स्याना के लिए आज से शुरू हो सकती है रोडवेज बस सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service from Hasanpur to Bulandshahr and Syana may start from today.
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। हसनपुर स्थित रोडवेज बस अड्डे से आज, सोमवार को बुलंदशहर और स्याना के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो सकती है। इस नई बस सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बस संचालन की शुरुआत आज करा दी जाएगी। यह सेवा हसनपुर और आसपास के क्षेत्रों को सीधे बुलंदशहर से जोड़ेगी। बस का रूट और दूरी तय की गई है। यह बस हसनपुर से सुबह शुरू होगी और गांवों व कस्बों से होकर गुजरेगी। शाहपुर, तीसरा मिल, हथियाखेड़ा, मंगरौला, रूस्तमपुर, हाकमपुर, शकरगढ़ी, जयतौली, गंगानगर पुल, इन स्थानों से गुजरने के बाद बस भगवानपुर, बुगरासी, स्याना होते हुए अपने गंतव्य बुलंदशहर पहुंचेगी। इस रूट पर हसनपुर से बुलंदशहर तक की कुल दूरी करीब 23 किलोमीटर रहेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी और उनका समय भी बचेगा। रोडवेज विभाग का उद्देश्य यात्रियों को सुलभ और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed