फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus rammed into brick-laden tractor trolley in Amroha

Road Accident: अमरोहा में ईंटों लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुसी रोडवेज बस, बाराबंकी की महिला की मौत, 11 घायल

Sat, 15 Oct 2022 02:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Oct 2022 02:48 PM IST
सार

दिल्ली जा रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस गजरौला चौपला ओवरब्रिज पर आगे चल रहे ईंटों लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में बाराबंकी के रहने वाले जगपाल की पत्नी शिव प्रिया (26) की मौत हो गई। मृतका के चार वर्षीय बेटे और पति समेत 11 लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Roadways bus rammed into brick-laden tractor trolley in Amroha
घायल को निकालते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली जा रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस गजरौला चौपला ओवरब्रिज पर आगे चल रहे ईंटों लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में बाराबंकी के रहने वाले जगपाल की पत्नी शिव प्रिया (26) की मौत हो गई। मृतका के चार वर्षीय बेटे और पति समेत 11 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बस चालक सहित तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की तड़के पौने चार बजे हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस कर्मियों के साथ सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस को लखनऊ निवासी चालक सरोज कुमार यादव बाराबंकी से दिल्ली जा रहा था।

बस में बाराबंकी जनपद के यात्री सवार थे। बाराबंकी के ही  बहरमपुर का जगपाल दिल्ली के छत्तरपुर स्थित एक टाइल्स गोदाम में काम करता है। गोदाम में परिवार सहित रहता है। शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी शिव प्रिया, चार वर्षीय बेटे वर्षीय इथलोक, दो वर्ष के बेटे ऋषभ और भाई शिवा के साथ बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। 
 

बस शनिवार तड़के पौने चार बजे गजरौला चौपला ओवरब्रिज पर पहुंची और आगे चल रहे ईंटों लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिससे बस चालक सरोज कुमार यादव निवासी लखनऊ, दूसरा चालक प्रेम राज निवासी बाराबंकी, परिचालक अवधेश निवासी गोंडा और यात्री निर्मला, टिंकू, सूर्य भान, शिव कुमार, राम भजन, प्रिंस, अजय कुमार घायल हो गए। 

शिव प्रिया की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से अजय कुमार, शिवा और चालक सरोज यादव की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए।

हाईवे पर लग गया था जाम
ओवरब्रिज पर ईंटों लदे ट्रैक्टर ट्राली में हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस घुसने से जाम लग गया। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस कर्मियों ने ओवरब्रिज के वाहनों को रोक कर नीचे से गुजारा। तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed