{"_id":"682b96148c7c322a060e1b38","slug":"roadways-bus-collided-with-a-dumper-moving-ahead-on-the-highway-seven-passengers-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140249-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर में घुसी, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर में घुसी, सात यात्री घायल
Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर में घुस गई। बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पांच घायलों की हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर दिए गए। क्रेन मंगाकर बस को हटवाया।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार रात सोहराब गेट मेरठ डिपो की रोडवेज बस को चालक नरेश व परिचालक फहीम रूपेडिया से दिल्ली लेकर जा रहे थे। करीब 2 बजे बस गजरौला थाना क्षेत्र में शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के पास पहुंची थी। बस में 37 यात्री सवार थे। चालक का कहना है कि बस के आगे चल रहे डंपर के चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। जिससे बस पीछे से उसमें घुस गई। बस में सवार नारद मुनि व अरुण पाल निवासी बहजोई, वी वाई खान और अशोक निवासी रामपुर, नरेंद्र पाल, इरफान, ऋषभ घायल हो गए। सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील चौहान, इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन मंगा कर बस को क्रेन खिंचवा कर अलग किया। हादसे में घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर नारद मुनि, अरुण पाल,अशोक व नरेंद्र की हालत नाजुक होने कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिए गए।
दूसरी बस से भेजे गए हादसे की शिकार बस के यात्री
गजरौला। हाईवे पर डंपर में पीछे से बस घुस जाने के कारण हुए हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्रियों ने बस से छलांग लगा दी। हादसे की सूचना पाकर पुलिस कर्मी दौड़ पड़े। पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगाई। क्रेन से बस और डंपर को हटाया गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य को भेजा।
विज्ञापन
नाईपुरा में हाईवे पर चल रहा है निर्माण कार्य
गजरौला। नगर के नाईपुरा मोहल्ले के सामने हाईवे पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मगर निर्माण कार्य के चलते हाईवे संकरा हो गया है। जिसके चलते हाईवे पर जाम लगता है। साथ ही हादसे भी होते हैं।कार्यदायी संस्था का दावा है कि कुछ ही दिनों में हाईवे के अंडरपास पर वाहन दौड़ने लगेंगे।