फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road safety month

गुलाब देकर सम्मानित किए गए हेलमेट वाले बाइक चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
road safety month
अमरोहा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को जेएस हिंदू पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। साथ ही ट्रैफिक पुलिस और कालेज प्राचार्य ने हेलमेट लगाकर चलने वाले बाइक सवारों को गुलाब देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चलते गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वंदेमातरम गायन, सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूकता रैली और संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, स्काउट रोवर्स-रेंजर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य वीबी भरतरिया, यात्री/मालकर अधिकारी केजी संजय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मंडी चोब चौराहा, बड़ा बाजार, से बाजार मछरट्टा होते हुए वापस महाविद्यालय में आकर संपन्न हुई। साथ ही मार्ग पर हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों का गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के सुदर्शन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल कुमार जग्गा, डा. संयुक्ता चौहान, टीएसआई सुरेंद्र सिंह अत्री, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ आभा सिंह, पीयूष शर्मा, एंटी रोमियो टीम प्रभारी निरीक्षक माया देवी, आरक्षी रवि कुमार, विकास मलिक, गौरव कुमार, राकेश कुमार इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed