फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road jam of farmers

नए कृषि कानूनों के विरोध में रजबपुर में हाईवे और धनौरा में चक्का जाम आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
road jam of farmers
अमरोहा। नए कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू असली के पदाधिकारी शनिवार को नेशनल हाईवे सहित दो स्थानों पर चक्का जाम करेंगे। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सड़कों पर किसानों का कब्जा रहेगा। चक्का जाम की कमान संगठन के स्थानीय नेताओं के हाथ में रहेगी। आवश्यक सेवाओं को जाम से मुक्त रखा जाएगा। चक्का जाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। देर रात तक किसान नेताओं को मनाने और समझाने की जद्दोजहद जारी रही। जाम स्थलों पर भारी फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को जनपद के छह स्थानों पर चक्का जाम किया जाना था। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चक्का जाम नहीं करने की अपील की, जिसके बाद भाकियू के कई गुट चक्का जाम से पीछे हट गए हैं। जबकि भाकियू असली चक्का जाम करने के लिए पूरी तैयारी किए हुए है। जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने बताया कि जिले में दो स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। रजबपुर में पैठ बाजार और धनौरा में तहसील के सामने दोपहर 12 से 3 बजे तक सड़कों को जाम करेंगे। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों और एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा। उधर, प्रशासनिक अधिकारी भाकियू असली के पदाधिकारियों से मिलकर उनको मनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed