फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road accident of ssb dig

ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी एसएसबी के डीआईजी की गाड़ी में टक्कर

Mon, 19 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 19 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
road accident of ssb dig
accident - फोटो : graphic
गजरौला नेशनल हाईवे पर कांकाठेर गांव के पास रविवार शाम को रांग साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने एसएसबी के डीआईजी की गाड़ी टक्कर मार दी। इसमें पीलीभीत में तैनात डीआईजी की अंबेस्डर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें डीआईजी और कर्मचारी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


सूचना पर गजरौला थाना और ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे के वक्त डीआईजी विभागीय कार्य से पीलीभीत से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


पीलीभीत में तैनात सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के डीआईजी एके दास रविवार को अपनी सरकारी अंबेस्डर से दिल्ली जा रहे थे। गाड़ी में डीआईजी पीछे वाली सीट पर बैठे थे। आगे वाली सीट पर चालक कमल कुुमार के साथ हमराह मनोज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव कांकाठेर के पास शाम चार बजे बस को ओवरटेक करने के दौरान अचानक रॉंग साइड से आई ट्रैक्टर-ट्राली साइड से अंबेस्डर से टकरा गई। इसमें सरकारी वाहन की एक साइड की अगली खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई।


गनीमत रही कार में मौजूद डीआईजी और अन्य कर्मचारियों को चोट नहीं आई। सूचना पर थाना और ब्रजघाट पुलिस पहुंची, सीओ इंस्पेक्टर सिंह भी पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई संजय चंचल ने बताया कि डीआईजी के चालक कमल कुमार की ओर से ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed