{"_id":"5db486208ebc3e93c52f181c","slug":"road-accident-jpnagar-news-mbd327193768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात कस्बे में तेज रफ्तार अमरोहा डिपो की बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। पिता-पुत्र बाइक से देहरादून से दिवाली मनाने घर आ रहे थे। पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
देेहात थानाक्षेत्र के गांव डाईडेरा निवासी राजेंद्र (45) पुत्र गजेंद्र पेशे से मजदूर थे। वह बेटे भूपेंद्र (25) के साथ देहरादून में किसी फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार देर शाम वह बेटे के साथ देहरादून से बाइक से दिवाली पर गांव आ रहा था। दोनों अभी नौगांवा सादात कस्बे में शोहरत इंटर कालेज के पास पहुंचे थे तभी अमरोहा डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस थाने ले आई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया।